29 अप्रैल 2015 - 14:40
 इराक़ी सेना के कई आप्रेशन, 90 से अधिक आतंकी ढेर

इराक़ी सेना ने स्वयंसेवी बलों की सहायता से देश के विभिन्न क्षेत्रों में 90 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है।

इराक़ी सेना ने स्वयंसेवी बलों की सहायता से देश के विभिन्न क्षेत्रों में 90 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है।
इराक़ी रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी होने वाले बयान के अनुसार अलअंबार प्रांत में अलकरमा नगर में आप्रेशन में 61 आतंकी मारे गए और उनके चार ठिकाने ध्वस्त हो गए। आप्रेशन में विस्फोटकों से भरी कई गाड़ियां भी पकड़ी गईं।
एक अन्य आप्रेशन में रमादी नगर में आईएसआईएल के 30 आतंकी मारे गए हैं। बैजी तेल रिफ़ाइनरी के क्षेत्र में भी तीन आतंकी मारे गए।